हिंदी पखवाड़ा 2026: राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति दामोदर घाटी निगम बोकारो ताप विद्युत केंद्र के तत्वावधान में 14 से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत आज 22 सितंबर 2026 को बिरसा मुंडा भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में हिंदी भाषी एवं हिंदीतर भाषी वर्ग के प्रतिभागियों के लिए पृथक मूल्यांकन की व्यवस्था की गई। कुल 70 अंकों की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निर्धारित विषयों में से एक पर 500 शब्दों का निबंध (50 अंक) तथा 200 शब्दों का लघु निबंध (20 अंक) लिखना था। इसके माध्यम से विषय-वस्तु की समझ, तार्किक अभिव्यक्ति, भाषिक शुद्धता एवं रचनात्मक लेखन-कौशल का परीक्षण किया गया।

प्रतियोगिता में परियोजना के विभिन्न अनुभागों एवं विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में प्रबंधक राकेश कुमार एवं चंचला कुमारी, सहायक प्रबंधक मोहन लाल, रसायनज्ञ सिद्धार्थ पांडा, कार्यकारी प्रशिक्षु (मानव संसाधन) मो. उमैर राशीद, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक अरविंद कुमार शर्मा, सहायक नियंत्रक अनिल कुमार, कमल कृष्ण भारती एवं रथीन मजूमदार, शिक्षक मनोज कुमार गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता चंद्र भूषण जायसवाल एवं निशा कुमारी तथा सहायक ग्रेड–I वेणुधर बेहेरा, संजय कुमार, रवि भूषण चक्रवर्ती एवं रवि रंजन सिंह आदि शामिल थे।
प्रतियोगिता के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन हेतु अंकित कुमार, कार्यकारी प्रशिक्षु (मानव संसाधन), दीनानाथ शर्मा, सहायक नियंत्रक (यांत्रिकी) तथा तारकेश्वर जायसवारा, सहायक ग्रेड–I (राजभाषा) ने पर्यवेक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।










