Raebareli: डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पर में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया हवन-यज्ञ, राहुल गांधी के खिलाफ लगाए नारे

रायबरेली (Raebareli) में दिनांक 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को समय करीब 12 बजे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच रविवार को रायबरेली में भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहा सहित चौक क्षेत्र में करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ किया।

हवन-यज्ञ के दौरान लगाए गए बैनरों पर “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः”, “राष्ट्रीय द्रोही राहुल गांधी” तथा “राहुल गांधी इस्तीफा दो” जैसे नारे लिखे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन के माध्यम से राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने की बात कही। इस दौरान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बताया गया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग की जा रही है। राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

इसी राजनीतिक घटनाक्रम के विरोध में रायबरेली में भाजपा की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन-यज्ञ के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों से वे सहमत नहीं हैं।

कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रमुख चौराहे पर राजनीतिक गतिविधि के चलते लोगों की भीड़ भी नजर आई। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ हवन में आहुति दी और राहुल गांधी के बयानों के विरोध में अपना राजनीतिक संदेश दिया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की थी। इस पूरे मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज है। विपक्ष की ओर से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आगे की कार्रवाई की चर्चा भी सामने आई है।

रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ यह हवन-यज्ञ इसी राजनीतिक टकराव की स्थानीय कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment