Raebareli: समाजवाद के नायक स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में विचार गोष्ठी आयोजित कर जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मनायी गयी। डॉ लोहिया के विचारो सिद्धांतो पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि वह राजनीत में सेवाभाव, शुचिता एवं समता के प्रबल पक्षधर व अन्याय के विरोध में आवाज उठाने वाले राजनेता थे आज़ादी के उपरांत गरीबों के हित में उन्होंने कहा दवा पढ़ाई सस्ती हो रोटी कपड़ा मुफ़्ती हो, अन्याय के विरोध में नारा दिया ज़िंदा क़ौमें पाँच वर्ष इंतेज़ार नहीं करती।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाते हुए नेता जी मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद को देश दुनिया में बढ़ाने का कार्य किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में डॉ लोहिया के नाम पर अनेकों विकास परक योजनाएं गाँव गाँव तक संचालित करायी गयीं।

डॉ लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वरिष्ठ नेता ओपी यादव, आफ़ताब अहमद, दिनेश यादव, महासचिव मो.अरशद खान, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, हसीन अहमद,राजेश मौर्य, अरुण प्रताप यादव, शुभम लोहिया, राम खेलावन प्रजापति, मो.मुशीर, शिवदुलारी यादव, शिवनारायण सोनकर, इजहार खान, मो.कैफ़, अभिषेक यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बलराज राना, अकबर ख़ान, सूरज चौरसिया, मोहित यादव, हिमांशु कुमार, आदर्श भारती, धीरज यादव, मुकेश कुमार अखिलेश यादव, रवि कुमार, योगेंद्र कुमार, शिवमूर्ति यादव, देवतादीन यादव सहित दर्जनों लोगों द्वारा डॉ लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।










