Bokaro Thermal: दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो ताप विद्युत केंद्र में सतर्कता विभाग की ओर से 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता महाप्रबंधक (ओ एंड एम) राजेश विश्वास ने की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजन समिति के सदस्य एवं सहायक नियंत्रक (यांत्रिकी) दीनानाथ शर्मा ने विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विजेता विद्यार्थियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा डीवीसी कर्मियों के जीवनसाथियों का स्वागत किया।

समारोह में डीवीसी कर्मियों के लिए आयोजित निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कर्मियों के जीवनसाथियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा अंतरविद्यालयीय निबंध लेखन, भाषण और चित्रांकन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक राजेश विश्वास सहित उप महाप्रबंधक अजय केश, सौविक धारा, अखिलेंदु सिंह, अभिजीत दुले एवं शिवली ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
निबंध लेखन में निशा कुमारी रहीं प्रथम
डीवीसी कर्मियों के लिए आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में निशा कुमारी, कनिष्ठ अभियंता (संचार) ने प्रथम, रजत सुब्रो दे, वरिष्ठ प्रबंधक (यांत्रिकी) ने द्वितीय तथा संतोष कुमार, कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिकी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, कर्मियों के जीवनसाथियों की श्रेणी में दीपा कुमारी ने प्रथम, मधुश्री पात्रा ने द्वितीय और ज्योति लता ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा संपा माजी एवं श्वेता श्रीवास्तव को उत्कृष्ट लेखन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल के सदस्य भी हुए सम्मानित
प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं सफल संचालन में योगदान देने वाले निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक केंद्रीय विद्यालय के शशि रंजन एवं सुश्री दिव्या सरोज, चित्रांकन प्रतियोगिता के निर्णायक शशि भूषण तथा भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक अरूप राय, अरविंद यादव एवं दीनानाथ शर्मा को सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना सतर्कता अधिकारी उज्ज्वल विश्वास ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की मुख्य थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन की सफलता में सतर्कता विभाग के ए. एम. एम. कैफी, कार्यालय अधीक्षक (पीजी), दीनानाथ शर्मा, मो. शाहिद इकराम एवं अरघा बसु की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की संचालन व्यवस्था की जिम्मेदारी दीनानाथ शर्मा ने संभाली। अंत में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का विधिवत समापन हुआ।










