News Nation Bharat
झारखंडराज्य

एजेपी के पदाधिकारियों ने समाजसेवीका एवं उनके टीम को किया सम्मानित

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर असहाय जनकल्याण पार्टी के पदाधिकारियों ने समाजसेवीका एवं उनके टीम को सम्मानित किया। असहाय जनकल्याण पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार ठाकुर व सचिव खिरोद कुमार सिंह ने समाजसेविका रीता सिंह एवं उनके टीम को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर व सचिव श्री सिंह ने कहा कि महिलाओ के उत्थान से ही देश का उत्थान संभव है। कहा कि महिलाएं किसी रूप में कमजोर नहीं है। देश की रक्षा में भी महिलाओं की अग्रणी भूमिका निभा रही है। कहा कि महिलाओं के सामान अधिकार एवं उनके विकास के बिना समाज व देश के उन्नति की परिकल्पना असंभव है। मौके पर जयंत नारायण, सतीश साव, विक्की सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी विस्तार एवं कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

News Desk

लावारिश शव का पुलिस की निगरानी में रहमान फाउंडेशन कमेटी ने कराया सुपुर्दे खाख

Manisha Kumari

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के जिला स्तरीय आम सभा सह वन भोज का आयोजन

Manisha Kumari

Leave a Comment