पिछरी दुर्गा मंदिर में चैत नवरात्र को लेकर बैठक

पिछरी बस्ती स्थित सार्वजनिक वासंती दुर्गा मंदिर परिसर में पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा की अध्यक्षता में चैत नवरात्र आयोजन को लेकर पूजा समिति की बैठक किया गया। यहां पूर्व कोषाध्यक्ष तपन मिश्रा ने बीते वर्ष 2023 की आय व्यय का लेखाजोखा ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया, साथ ही इस वर्ष नवरात्र आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। यहां सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। जिसमे गणेश मिश्रा अध्यक्ष, कारू मिश्रा व निकू मिश्रा उपाध्यक्ष, दीपक मिश्रा सचिव, गुलचंद मिश्रा कोषाध्यक्ष, विरची मिश्रा उपसचिव चयनित किया गया। पूजा समिति अध्यक्ष गणेश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से चैत नवरात्र की पूजा धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। कहा कि नौ दिनों तक चलने वाली इस नवरात्र में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी कार्य किये जायेंगे। मौके पर रतन कुमार मिश्रा, नकुल मिश्रा, राकेश मिश्रा, बजरंगी मिश्रा, देवी मिश्रा, मुकेश मिश्रा, चीकू मिश्रा, खेमन महतो, जयलाल महतो, प्रभाकर मिश्रा, पंकज मिश्रा आदि मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment