Aaj ka Rashifal 04 January 2026: कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Aaj ka Rashifal 04 January 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 4 जनवरी 2026, रविवार का दिन है। यह माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो पौष पूर्णिमा के बाद नए चंद्र चक्र की शुरुआत दर्शाती है। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जो भावनाओं, परिवार और आंतरिक शांति पर विशेष प्रभाव डालता है। राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, चंद्र राशि और दैनिक गोचर पर आधारित होता है। यह दिन स्वास्थ्य, करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण संकेत देता है। सूर्य देव की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। राशिफल पढ़कर अपने दिन की योजना बनाएं, शुभ मुहूर्त का लाभ उठाएं और सकारात्मक ऊर्जा से आगे बढ़ें।

राइफल :- शुक्रवार 04 जनवरी 2026/Aaj ka Rashifal 04 January 2026

मेष राशि : –
आज का दिन रोजगार के मामले में बढ़िया रहने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर भी अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा, जिससे काम करने में भी आपको आसानी होगी। आप अपने पेंडिंग कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आपको एक से अधिक सोर्सो से इनकम प्राप्त होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आपको टेंशन हो सकती हैं, जिस पर आप पूरा फोकस बनाए रखें।

मिथुन राशि : –
आज बिजनेस को लेकर आप कोई निर्णय ले सकते हैं, जो आपका लंबे समय से पेंडिंग पड़ा था और किसी डील को भी फाइनल करने का मौका मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो आप उसे भी दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति से आपको लेनदेन सोच समझकर करने की आवश्यकता है और भाई का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि : –
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आप रहने सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। नए साल में आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आपकी अपने किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। आप किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

सिंह राशि : –
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा और धन धान्य में वृद्धि होगी। कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो उसकी भी पूरे होने की संभावना है। आपको अपने काम को लेकर पूरी मेहनत करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

कन्या राशि : –
आज का दिन आपके लिए कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला में अच्छा रहने वाला है। इनकम में वृद्धि होगी और आपकी धार्मिक कामों के प्रति काफी रुचि बढेगी और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी मित्र से बेवजह के विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब होंगे।

तुला राशि : –
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। किसी को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पर खरे उतरेगी और माता-पिता आपको किसी काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि : –
आज वाहन की खराबी के कारण खर्चा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको थोड़ा सा सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवन साथी और आपके बीच प्रेम भरपूर रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा और आप खानपान पर पूरा ध्यान दें। संतान को लेकर आपको कोई फैसला लेना पड़ सकता है। जिससे नौकरी में आसानी होगी और वह कहीं बाहर भी जा सकते हैं।

धनु राशि : –
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। नए साल में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत में यदि कोई समस्या आएगी, तो वह भी दूर होगी और आप किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि : –
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा और कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है और माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी और आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

कुंभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में बढ़िया रहने वाला है और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं और आप किसी परीक्षा के तैयारी में पूरी मेहनत से जुटेंगे। आपको अपने पिताजी से कोई बात समझ कर बोलनी होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि : –
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा, परिवार में यदि सदस्यों में लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दुर होगा और माताजी से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और बिजनेस को लेकर आप कोई जरूरी फैसला लेंगे, जिसमें आपको अपने पार्टनर से राय अवश्य लेनी होगी।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment