Aaj ka Rashifal 06 January 2026: कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Aaj ka Rashifal 06 January 2026 : नए साल की शुरुआत के साथ 6 जनवरी 2025, सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां राहु के साथ युति से ग्रहण योग बन रहा है, लेकिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है। यह योग वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए विशेष शुभ फलदायी साबित होगा। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव दिन को रचनात्मक और आध्यात्मिक बनाएगा। पौष शुक्ल सप्तमी तिथि पर भगवान शिव की कृपा से कई राशियों को करियर, धन और परिवार में सकारात्मक बदलाव मिलेंगे। जानिए अपनी राशि का हाल और दिन को बेहतर बनाने के उपाय।

राशिफल :- मंगलवार 06 जनवरी 2026/Aaj ka Rashifal 06 January 2026

मेष राशि : –
आज आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। बाहर आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप आज कामों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको किसी से बातचीत करते समय वाणी की सौम्यता को नहीं खोना है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।

वृषभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा और आप अपनी कार्यकुशलता से आज कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा।

मिथुन राशि : –
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर उचित मार्गदर्शन मिलेगा और यदि आप राजनीति में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है।

कर्क राशि : –
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कारोबार में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होने में कुछ समस्या आ सकती है। मामा पक्ष आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार के सदस्यों को लेकर आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी अपने आप पड़ोस में सहयोगी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

सिंह राशि : –
आज आपको अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। विदेशों से आयात-निर्यात कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको आपसी तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है, इसलिए आप जल्दबाजी बिल्कुल ना करें। यदि आप कोई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

कन्या राशि : –
आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके बॉस आपको यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे पूरा ध्यान से निभाने की कोशिश करें। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी !

तुला राशि : –
आज का दिन नौकरी में बदलाव के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ नये कपड़े, मोबाइल और लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान करेंगे। आपको आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है। छोटे बच्चों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यदि लंबे समय से कोई डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है।

वृश्चिक राशि : –
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके अटके हुए काम पूरे होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माताजी की सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में आपको अपने सहयोगियों से कोई बात नहीं करनी है। परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होता दिख रहा है।

धनु राशि : –
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको काम को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे और अपने जीवनसाथी की ओर से आपको सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। घूमनेफिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि : –
आज का दिन आपके लिए तकनीकी क्षेत्रों में बढ़िया रहने वाला है। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे और विद्यार्थियों को अध्यापकों का भी पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको किसी सरकारी काम को लेकर चक्कर काटने पड़ेंगे, क्योंकि आपके उन कामों में मंदी होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा।

कुंभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। यदि आपको कोई सेहत से संबंधित समस्या हो, तो उसको लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले, नहीं तो वह बढ़ सकती है।

मीन राशि : –
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका योजनाओं पर अच्छा खासा खर्चा होगा और आपकी किसी बात को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप कुछ मनचाहे खर्च करेंगे, जो आपको समस्या देंगे।जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर चलना होगा और आपके कुछ नई योजनाओं से आपको कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

Other Latest News

Leave a Comment