Aaj ka Rashifal 14 December 2025: दिनांक 14 दिसंबर 2025, शुक्रवार का दैनिक राशिफल आपके जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की विशेष चाल से प्रभावित रहेगा। इस दिन मंगल की नेप्च्यून से वर्ग स्थिति कुछ भ्रम या अनिश्चितता ला सकती है, जबकि बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में गहराई प्रदान करेंगे। चंद्रमा कन्या से तुला में गोचर कर संतुलन और सामंजस्य की ऊर्जा बढ़ाएगा। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह दिन करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और धन संबंधी नए अवसर व चुनौतियां लेकर आएगा। सितारों की यह स्थिति आपको सतर्कता बरतने और सकारात्मक निर्णय लेने की प्रेरणा देगी। जानिए अपनी राशि अनुसार क्या कहते हैं सितारे, और कैसे बनाएं यह दिन शुभ व सफल।
राशिफल शुक्रवार 14 दिसम्बर 2025/Aaj ka Rashifal 14 December 2025
मेष राशि : –
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, इसलिए आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी दूरी बनाकर रखनी होगी और आप छोटे बच्चों के लिए भी कोई उपहार लेकर आएंगे। सरकारी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है। आपकी किसी बात से परिवार में कोई सदस्य नाराज हो सकता है।

वृषभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर काफी स्ट्रीक रहेंगे और किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। आज आपकी अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकती हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।
मिथुन राशि : –
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, इसलिए आप पार्टनरशिप में भी किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। माताजी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
कर्क राशि : –
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में अपने रुतबे को बनाए रखने की आवश्यकता है और आपको अपने डेली रूटीन को बेहतर करना होगा। आप सरकारी इन्वेस्टमेंट करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पढ़ने से आपकी समस्याएं बढ़ेगी। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन काफी खुश रहेगा।
सिंह राशि : –
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपका अटका हुआ धन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने रुपए पैसों को लेकर किसी पर भरोसा नहीं करना है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत मे गिरावट आने से भाग दौड़ बनी रहेगी। पारिवारिक बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आएंगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी।
कन्या राशि : –
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को भी कोई बेहतर ऑप्शन हाथ लग सकता है। आप अपने रहन सहन के स्तर में बदलाव लाएंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। ननिहाल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
तुला राशि : –
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचे और आपकी जो योजनाएं रुकी हुई थी, वह फिर से शुरू हो सकती हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के मिलने की संभावना बन रही है। परिवार में आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : –
आज आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा और आपको कार्यक्षेत्र में किसी छोटी बात को भी बढ़ाने से बचना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
धनु राशि : –
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कुछ अनोखी कोशिशे रंग लाएगी। व्यापार में भी आप किसी के साथ डील फाइनल करने की सोचेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचान कर चलना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मकर राशि : –
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। माता पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा और अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी के मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप अपने माताजी से किए हुए वादे को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और आपका कोई मित्र आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
मीन राशि : –
आज आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं। बिजनेस में भी आपको मेहनत जारी रखनी होगी, तभी कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा और अपने पेंडिंग पड़े कामों को भी समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। https://newsnationbharat.com/ इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।










