Aaj ka Rashifal 23 January 2026 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Aaj ka Rashifal 23 January 2026: आज, 23 जनवरी 2026, शुक्रवार का राशिफल विशेष रूप से महत्वपूर्ण और शुभ है, क्योंकि यह बसंत पंचमी का पावन अवसर है। माघ मास की शुक्ल पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा से ज्ञान, बुद्धि, रचनात्मकता और सफलता की प्राप्ति होती है। इस दिन बुध का श्रवण नक्षत्र गोचर, रूचक राजयोग (मंगल उच्च मकर में), तथा सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल का मकर राशि में संयोग कई राशियों के लिए धन, करियर, शिक्षा और प्रेम में लाभकारी साबित हो रहा है। विक्रम संवत 2082 में पूर्वभाद्रपदा से उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र और शिव योग जैसे शुभ संयोजन नए निर्णय, पढ़ाई, नौकरी या व्यवसाय में प्रगति के द्वार खोलते हैं। कुछ राशियों के लिए मिश्रित फल, खर्च या सावधानी की जरूरत भी है, लेकिन कुल मिलाकर दिन सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक उन्नति और भाग्योदय का है। मां सरस्वती की कृपा से अज्ञान दूर होकर ज्ञान की ज्योति फैले, यही आज का संदेश है।

राशिफल :- शुक्रवार 23 जनवरी 2026/Aaj ka Rashifal 23 January 2026

मेष राशि : –
आज का दिन आपके लिए पुराने कर्जों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप बेफिजूल के खर्चों में ज्यादा बढ़ेंगे, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को कमजोर करेंगे, लेकिन शेयर मार्केट में आपको अच्छा मुनाफा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपका काम पर फोकस भी थोड़ा कम रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा l

वृषभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कोई सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आज आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा और आप अपने घर की रंगाई-पुताई की योजना भी बना सकते हैं। आपको नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।

मिथुन राशि : –
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे और आप अपने पिताजी के साथ किसी बिजनेस डील को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी l
यदि आपने किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे।

कर्क राशि : –
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपकी मौज मस्ती की आदत के कारण आपकी टेंशन बढ़ेंगी। आपको किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती हैं और वह कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ काई रचने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि : –
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आप अपने किसी दूर रह रहे परिजन से मिलने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा, जो आपको खुशी देगा।

कन्या राशि : –
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के प्रति के लिए रहेगा। आपका भगवान के भक्ति में खूब मन लगेगा और कोई बिजनेस डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

तुला राशि : –
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपने यदि किसी बैंक से कर्जा लेने का सोचा था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर करना होगा, इसलिए आप काम को लेकर ढील बिल्कुल ना दिखाएं। यदि आपको माताजी कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि : –
आज का दिन रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनकी अपने आसपास रहने लोगों से अच्छी जान पहचान रहेगी और बॉस भी उनके कामों से काफी खुश रहेंगे। आप अच्छे खानपान का आनंद लेगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है l

धनु राशि : –
आप अपनी माता जी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे और आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कानूनी मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आपकी कोई मित्र यदि आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें और बिजनेस में आप किसी काम को लेकर क पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी।

मकर राशि : –
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। यदि आपने किसी से मांगकर वाहन चलाया, तो कोई दुर्घटना हो सकती है, इसलिए इन कामों में नहीं पड़े, तो बेहतर रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपके शत्रु भी अधिक रहेंगे।

कुंभ राशि : –
आप अपने बिजनेस में योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे और आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपने काम को लेकर पूरी मेहनत करनी होगी, जिससे आपको और भी अच्छी सफलता मिल सके। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

मीन राशि : –
आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर पूरी मेहनत दिखानी होगी। विद्यार्थी यदि किसी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित समस्या को लेकर परेशान है, तो वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लेने की सोचा है, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment