Ajit Pawar Death CCTV Footage: अजित पवार का प्लेन क्रैश,लैंडिंग होते ही आग के गोला में तब्दील, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

Ajit Pawar Death CCTV Footage: बारामती में हुआ प्लेन क्रैश,टकराते ही जल उठा,देखें भयानक आग की लपटें

Ajit Pawar Death CCTV Footage: 28 जनवरी 2026 की सुबह महाराष्ट्र के लिए बहुत दुखद रही। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बड़े नेता अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा बारामती के पास हुआ, जहां अजित पवार अपनी जन्मभूमि में जाने के लिए मुंबई से उड़े थे। वे वहां जिला परिषद चुनावों के लिए चार जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे। लेकिन प्लेन लैंडिंग के दौरान कंट्रोल खो बैठा और एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल थे।

प्लेन ने कब उड़ान भरी और क्रैश कब हुआ/Ajit Pawar Death CCTV Footage

प्लेन मुंबई से सुबह करीब 8:10 बजे उड़ा था। यह एक चार्टर्ड लर्नजेट 45 था, जो दिल्ली की कंपनी VSR Ventures द्वारा संचालित था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के अनुसार, प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। पहले लैंडिंग असफल रही, तो पायलट ने दूसरी बार कोशिश की। लेकिन 8:43 बजे प्लेन का सिग्नल अचानक बंद हो गया। ठीक तीन मिनट बाद, यानी 8:46 बजे, प्लेन जमीन से टकराया।

जैसे ही प्लेन रनवे से करीब 100 फीट पहले जमीन पर गिरा, एक जोरदार धमाका हुआ। CCTV फुटेज में साफ दिखता है कि प्लेन के जमीन छूते ही आग का बड़ा गोला उठा। काला धुआं आसमान तक पहुंच गया। धमाके इतने तेज थे कि चार-पांच बार और विस्फोट हुए। प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया और पूरी तरह जलने लगा। हरी-भरी जमीन काली पड़ गई, मलबा चारों तरफ बिखर गया।

CCTV फुटेज ने कैद किया भयानक मंजर

हादसे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आया वो CCTV वीडियो, जो पास की एक होटल या सड़क किनारे के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है – प्लेन तेजी से नीचे आ रहा है, फिर अचानक जमीन से टकराता है। टकराते ही आग की लपटें और धुआं। कुछ सेकंड में पूरा प्लेन आग के गोले में बदल जाता है। आसपास के लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई करीब नहीं जा सका। लोग चिल्ला रहे थे, लेकिन कुछ नहीं कर पाए।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, की हमने को देखा तो प्लेन लड़खड़ा रहा था। ऐसा लगा कि क्रैश होगा। फिर वह जैसे ही गिरा, उसमें आग लग गई और चार-पांच धमाके हुए। लोगों को निकालने की हमने कोशिश भी की थी, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि हाथ भी नहीं लगाया जा सका। यह दृश्य देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।

हादसे के बाद क्या हुआ?

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्लेन का मलबा बिखरा हुआ था। आग बुझाने में काफी समय लगा। शव इतने जले हुए थे कि पहचान मुश्किल हो गई। अजित पवार की पहचान उनकी कलाई पर बंधी घड़ी से हुई। बाकी शवों की शिनाख्त दांतों और अन्य चीजों से की गई। सभी शवों को बारामती जिला अस्पताल ले जाया गया।

महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया। पूरे राज्य में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना के संजय राउत समेत कई बड़े नेता ने शोक जताया। अजित पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और दो बेटे हैं। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली से तुरंत बारामती के लिए रवाना हुए।

अजित पवार कौन थे?

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े चेहरे थे। 66 साल के अजित पवार शरद पवार के भतीजे थे। वे कई बार डिप्टी सीएम रहे और सहकारिता क्षेत्र में उनका बहुत प्रभाव था। ग्रामीण इलाकों में उनकी अच्छी पकड़ थी। लोग उन्हें प्यार से ‘दादा’ कहते थे। उनकी मौत से एनसीपी और महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा शून्य पैदा हो गया है।

जांच शुरू, कारण क्या?

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू कर दी है। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और अन्य सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। मौसम खराब होने, विजिबिलिटी कम होने या तकनीकी खराबी जैसे कारणों पर जांच हो रही है। अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया, लेकिन जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आएगी।

Other Latest News

Leave a Comment