ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह
बछरावां : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन व निर्वाचन बुधवार को बछरावां में सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से आशुतोष शुक्ल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अभिनव सिंह चौहान कार्यवाहक अध्यक्ष, लोकतंत्र शुक्ल महामंत्री व राहुल वर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया वीरेंद्र चौधरी, प्रतिमा सिंह, जयकरन, शाश्वत बाजपेई व शशी चौधरी के पर्यवेक्षण में हुई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में युवाओं व महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। जया मौर्य, सपना बाजपेई, कंचन सिंह, नीरजा कुरील, संगीता गौतम व अल्का सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अन्य पदों पर प्रशांत मोहन (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विभा सिंह, रमेश वर्मा, कृष्ण मोहन दुबे, राम प्रकाश, अंजू गुप्ता (उपाध्यक्ष), देवेंद्र पाल, अर्पित श्रीवास्तव, मालती देवी (मंत्री), दिव्या सिंह, सुनीता देवी (संयुक्त मंत्री), शैलेन्द्र वर्मा, सपना बाजपेई (संगठन मंत्री), वीरेंद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, पीयूष सिंह (प्रचार मंत्री), अमरीश कुमार (सह कोषाध्यक्ष), नीरज कुमार (आडीटर) व दीपक कुमार (मीडिया प्रभारी) निर्वाचित हुए। राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, राम रतन, शिखा शुक्ला व शशिलेश कुमार संरक्षक बने।
प्रदेशीय संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह ने अधिवेशन का शुभारंभ सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया। उन्होंने बताया कि महासंघ देश का सबसे बड़ा शैक्षिक संगठन है, जिसके 15 लाख से अधिक सदस्य हैं। यह शिक्षक, शिक्षार्थी व समाज हितों के लिए कार्य करता है। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने कहा कि महासंघ शिक्षक स्वाभिमान, अधिकार-सुरक्षा व भविष्य-निर्माण का सशक्त मंच है।