मिल एरिया पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रायबरेली में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत अभियान में एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने भ्रमण के दौरान गिरफ्तार किया है। आपको बता दे, कि आज दिनांक 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार को अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना अध्यक्ष, संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के कचौंदा के पास से थाने की पुलिस ने भ्रमण के दौरान शातिर अभियुक्त इमरान उर्फ चांद पुत्र इरशाद अहमद निवासी ग्राम कचौन्दा गडरियन का पुरवा थाना मिल एरिया को 7 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्याय अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वह अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

पलामू : मलय डैम बना आकर्षण का केंद्र, दिनेश मोहक यादव का नया गाना “मलय डेम आना” मचा रहा धूम

रायबरेली : निर्दोष फंसना नहीं चाहिए और दोषी किसी कीमत पर बचना नहीं चाहिए” : राजीव सिंह

रायबरेली : रेलवे ट्रैक पर युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से हड़कंप