Daffodils Academy द्वारा किया गया कंबल वितरण

केंदुआ : आज बुधवार दिनांक 10 दिसम्बर करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी (Daffodils Academy) के प्राचार्य तापस बनर्जी ने करकेंद गांधी ग्राम में कंबल वितरण किए। अत्यधिक ठंड में कंबल पाकर सभी दिव्यांग लोग खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर 50 कंबल वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह, उपाध्यक्ष अनिल सिंह भी उपस्थित थे। रंजीत सिंह ने डैफोडिल्स एकाडेमी एवं उनके प्राचार्य तापस बनर्जी का भुरी-भुरी प्रशंसा करते हुए बताया कि डैफोडिल्स एकाडेमी क्षेत्र का एक अच्छा विद्यालय है एवं प्राचार्य तापस बनर्जी ने सामाजिक कार्य मे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है।

उन्होनें बताया कि इस कंप- कंपाती ठंड में असहाय लोगो के बीच कंबल वितरण करना एक नेक काम है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे एवं सभी ने अपने हाथो से दिव्यांग लोगो को कंबल प्रदान किए। कंबल पाकर सभी के मुखमंडल खुशी से खिल उठा।

News Nation Bharat 3 16

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाओ में अनिल सिंह, चंदन पासवान, जयंत घटक, संजय दत्ता, देवाशीष मुखर्जी, झूमा दत्ता, कविता, कुलजीत, सुमन, स्वाशत रंजन कर, उषा, शिल्पा, करूना, डोली, स्वाती, चेरी, इकबाल, महक, मुनमुन बनमाली, शलोनी, कौशल झा, देवश्री, एस सिन्हा, अंकुर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Other Latest News

Leave a Comment