Sports Competition : सफीपुर विकास खण्ड क्षेत्र के यूपीएस बड़ादेव में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी शिवेंद्र वर्मा द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। पीएपीएसए के जिलाध्यक्ष संजीव संखवार, मंत्री प्रदीप वर्मा और कोषाध्यक्ष अमित तिवारी ने एसडीएम शिवेंद्र वर्मा का स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंट कर और विधायक सफीपुर बम्बालाल दिवाकर का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया। मनोज कुमार ने बच्चों को खेलभावना, अनुशासन और जीत-हार दोनों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
जूनियर वर्ग में हुई प्रमुख प्रतियोगिताओं के परिणामों में 100 मीटर दौड़ (बालक), कंपोजिट विद्यालय बड़ादेव के शिवशंकर प्रथम, 100 मीटर दौड़ (बालिका), कंपोजिट विद्यालय ओसियां प्रथम, बालक वर्ग कबड्डी में बम्हना और खोखो में रानियामऊ ने स्वर्ण लपका।

प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर दौड़ (बालक) में प्राथमिक नजरपुर के लालता प्रथम और बालिका में रूपपुर की सेजल और 100 मीटर बालक में जमलदीपुर के रानू प्रथम रहे। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं मेडल के साथ शुभकामनाएं देते हुए जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।
अंत में पीएसपीएसए के जिलाध्यक्ष और जिलामंत्री प्रदीप वर्मा ने बीईओ अनीता शाह को अंगवस्त्र एवं समस्त अनुदेशकों को उपहार वितरित किए गए। उपस्थित शिक्षकों में राजवीर, अनीता, प्रीति, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, पूजा, शरद, रतन, आशुतोष, पवन, अमित, अमरेंद्र आदि उपस्थित रहें।










