लेखनशाला उड़ान 1.0 की सुलेख प्रतियोगिता सम्पन्न

लेखनशाला के तत्वावधान मे एस. बी. एस. कॉन्वेंट स्कूल पूरे हट्टी सिंह सलोन ( रायबरेली ) में कक्षा 6,7 और 8 के छात्र - छात्राओं के बीच में " सुलेख प्रतियोगिता " आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के संयोजक लेखनशाला के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और सचिव प्रदीप प्यारे थे। इस प्रतियोगिता में कुल 205 बच्चों ने प्रति

Sep 05, 2025 - 08:18
Updated: 11 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-04-at-10.10.09-PM.jpeg

लेखनशाला के तत्वावधान मे एस. बी. एस. कॉन्वेंट स्कूल पूरे हट्टी सिंह सलोन ( रायबरेली ) में कक्षा 6,7 और 8 के छात्र - छात्राओं के बीच में " सुलेख प्रतियोगिता " आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के संयोजक लेखनशाला के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और सचिव प्रदीप प्यारे थे।

इस प्रतियोगिता में कुल 205 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें शीर्ष पांचवे स्थान पर " वैष्णवी मौर्य कक्षा आठ ( बी ) प्रथम, निहारिका कक्षा छः द्वितीय, नीलू वर्मा कक्षा छः तृतीय, आदर्श यादव कक्षा आठ चतुर्थ एवं महक आठ ( बी ) पांचवे स्थान पर रहीं। लेखनशाला संस्था द्वारा शीर्ष पांचों प्रतिभागियों को संस्था की ओर से मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर और बाकी समस्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ में प्रबंधक पवन सिंह को लेखनशाला संस्था की ओर से लेखनशाला का " प्रभात स्मृति चिन्ह" भेंट किया गया। विद्यालय की ओर से भी हिंदी भाषा सलाहकार डॉ. संतलाल एवं लेखनशाला संस्थापक अभय प्रताप सिंह को सॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य भाषा सलाहकार डॉ. संतलाल और एस. बी. एस. कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक पवन सिंह ने की। जिन्होंने अपने संबोधन में डॉ. संतलाल ने कहा कि " सुंदर लेखन से चित्त में एकाग्रता आती है और व्यक्तित्व का विकास होता है। और विद्यालय की ओर से प्रबंधक पवन सिंह ने समस्त लेखनशाला परिवार को धन्यवाद् ज्ञापित किया। इस " सुलेख प्रतियोगिता " में लेखनशाला संस्था की ओर से डॉ. संतलाल ( हिंदी भाषा सलाहकार ), प्रदीप मौर्य, सुनील कुमार, आयुष विश्वकर्मा, किशन पटेल, निखिल, लकी एवं अभय उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की ओर से पवन सिंह ( प्रबंधक ), अनामिका सिंह राठौर ( प्रधानाचार्य ), आलोक सिंह ( उप प्रधानाचार्य ), सहायक अध्यापिका ममता पाल, उमा देवी, अंकिता सिंह, अंजू अवस्थी, सारिका सिंह, आदि उपस्थित रहे l

प्रारंभ में लेखनशाला के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और अंत में अंत में प्रधानाचार्य अनामिका सिंह राठौर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User