Road Accident In Mohanlalganj : मोहनलालगंज में कार और ट्रक की भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल

Road Accident In Mohanlalganj : लखनऊ थाना क्षेत्र में मोहनलालगंज विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। राजगीरों ने ने फंसे घायलों को बाहर कर अस्पताल भेज दिया मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अतरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच हुई सीधी टक्कर हो गई, जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है।

प्रत्यक्ष दर्शन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अतरौली क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और विपरीत दिशा से आ रही कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों की पहचान हरदोई निवासी बबलू तिवारी 35 वर्ष रायबरेली निवासी पीयूष पटेल 24 वर्ष और लखनऊ के जानकीपुरम निवासी भुवन चंद्र भगत 45 वर्ष के रूप में हुई। बदलू तिवारी कार चला रहे थे, स्थानीय राजगीरों ने तुरंत कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस के अनुसार प्रथम दक्षता दुर्घटना के कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, और इस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Other Latest News

Leave a Comment