Children Fair : पंडित नेहरू के जन्म दिवस पर आदर्श प्रा.वि फरीद गढ़ में लगा बाल मेला

स्टॉल लगाने वाले बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित बढ़ाया गया उत्साह

Children Fair : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर के अवसर पर सलोन क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़ में बाल मेले का आयोजन विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा कराया गया। बाल मेला में विद्यालय के बच्चों द्वारा स्टॉल पर जिसमें गुब्बारे, नमकीन, मूंगफली, मीठा, कुरकुरे, गुल ईया सहित अन्य सामग्री लगाकर बिक्री की गई और अभिभावकों ने जमकर खरीदारी की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस.एस पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को बच्चों के उत्साह बढ़ाने के लिए बाल मेले का आयोजन किया जाता है। मेले का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि अरविंद मौर्य तथा एसएमसी अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि ग्राम पंचायत के इस विद्यालय में हमेशा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को महान विभूतियां से परिचित कराया जाता है।

प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर बची हुई सामग्री को खरीद कर बच्चों में वितरित की गई जिसकी सराहना सभी अभिभावकों ने की। भाजपा मंडल संयोजक रमेश कुमार गौड़ ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में संचालित इस विद्यालय में बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।

इस मौके पर पूर्व एसएमसी अध्यक्ष रामचंद्र एवं आशा गीता देवी तथा ऑक्सफैम स्वयंसेवी संस्था से संजय पाल द्वारा पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बच्चों को बताया गया। कार्यक्रम का संचालन एकता श्रीवास्तव एवं धन्यवाद शिक्षा मित्र सुमन के द्वारा सभी के प्रति व्यक्त किया गया।

Other Latest News

Leave a Comment