रायबरेली : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLO को प्रोत्साहन धनराशि की घोषणा की गयी थी, जिसके क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में 9 BLO को प्रोत्साहन धनराशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा निवार्चन क्षेत्र-180 सदर के मतदान स्थल 264-प्रा0वि0 नथुवापुर की BLO कु0 शिवानी (पंचायत सहायक) को प्रथम, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-179 हरचन्दपुर के मतदान स्थल 77-प्रा0वि0 कालूपुर के BLO विवेक कुमार (रोजगार सेवक) को प्रथम, 184-प्रा0वि0 सोइठा के BLO रामजीत (रोजगार सेवक) को द्वितीय एवं 106-प्रा0वि0 हरीरामखेड़ा की BLO अर्चना (आ0बा0का0) को तृतीय, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 181-सलोन (अ0जा0) के मतदान स्थल 333-प्रा0वि0 माधवपुर पाठक की BLO उमा सिंह (आ0बा0का0) को प्रथम, 233-प्रा0वि0 केवलपुर की BLO संगीता मौर्य (आ0बा0का0) को द्वितीय एवं 342-पंचायतघर घूरनपुर के BLO रवीन्द्र कुमार (रोजगार सेवक) को तृतीय, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 182-सरेनी के मतदान स्थल 183-प्रा0वि0 कनकापुर के BLO अखिलेश प्रताप सिंह (रोजगार सेवक) को प्रथम एवं 331-प्रा0वि0 पूरे परान के BLO सम्पूर्णानन्द (शिक्षामित्र) को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले BLO को रूपये 3000, द्वितीय को 2000 रूपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले BLO को 1000 रूपये की प्रोत्साहन धनराशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व BLO उपस्थित रहें।










