Health Camp At Semri Chauraha : सेमरी चौराहा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने कराई जांच

Health Camp At Semri Chauraha : जनपद के खीरों विकास क्षेत्र के सेमरी चौराहा स्थित गीता गेस्ट हाउस सरेनी रोड पर रविवार को मेडिकल केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल, लखनऊ की ओर से निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ कराने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर पंजीकरण कराया और विभिन्न रोगों की जांच कराई।

कैंप में लखनऊ से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम—डॉ. देवेश राजानी, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ
डॉ. पीयूषा वाधवानी राजानी, इनफर्टिलिटी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन
डॉ. संचित अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ
डॉ. ऋचा श्रीवास्तव, प्लास्टिक सर्जन
डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, यूरो सर्जन
डॉ. ए. कुमार, न्यूरो सर्जन
ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।

शिविर के संचालकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच की कमी को देखते हुए ऐसे कैंप समय–समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग गंभीर बीमारियों के जोखिम को समय रहते समझ सकें और उनका उपचार करा सकें।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बकुलिहा के भावी प्रधान पद के उम्मीदवार गुड्डू पाल, अजय रावत,राहुल आर्यन,छोटू आर्यन, राधेश्याम मेडिकल स्टोर के संचालक राधेश्याम जी,मनोज, सपना, चेतन, हरीशंकर पाल, शिव सहाय, कपिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने की मांग की।

Other Latest News

Leave a Comment