केंदुआ : करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी (Daffodils Academy) में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर विद्यालय में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में पंचम वर्ग से नवम वर्ग तक के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला व वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, रोबोट, कोल माइंस, चंद्रयान तथा ज्वालामुखी जैसे विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। इसके साथ ही बच्चों द्वारा स्वादिष्ठ व्यंजनो, विभिन्न प्रकार का स्टॉल भी लगाए गए, जिनका आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधे श्याम गोस्वामीजी थे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होनें बताया कि डैफोडिल्स एकाडेमी इस क्षेत्र का एक अच्छा विद्यालय है जो कि अनुशासित तरीके से संचालन होता है। उन्होनें बताया कि इस विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका बहुत ही लगन से छात्र-छात्राओ को शिक्षा देते है। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी आए हुए सभी अतिथिओ पर बिशेष ध्यान दे रहे थे। उन्होने इस कार्यक्रम का श्रेय शिक्षक- शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राओ को दिए।

उन्होनें मुख्य अतिथि राधेश्याम गोस्वामी जी को माल्यार्पण कर सम्मानित किए। श्री बनर्जी ने बताए कि राधेश्याम गोस्वामी जी विद्यालय को हर संभव सहयोग करने को कहा। गोस्वामी जी विद्यालय के कार्यक्रम से बहुत ज्यादा प्रभावित हूए। उन्होने बताया कि मै भी डैफोडिल्स के कार्यक्रम में आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं।
कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री बनमाली सर द्वारा किया गया। उन्होंने अपने प्रभावशाली शब्दों से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कला प्रदर्शनी के जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार वर्ग छठा (चंद्रयान मॉडल) को मिला, द्वितीय पुरस्कार वर्ग छठा (वायुयान मॉडल) के छात्रों को प्राप्त हुआ तथा तृतीय पुरस्कार वर्ग सप्तम (रक्त प्रवाह तंत्र) पर आधारित मॉडल को दिया गया। सीनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार वर्ग अष्टम के छात्रों को कोल माइंस की कार्यप्रणाली पर आधारित मॉडल के लिए मिला, द्वितीय पुरस्कार वर्ग अष्टम के छात्रों को आपदा प्रबंधन विषय पर प्रदान किया गया तथा तृतीय पुरस्कार वर्ग नवम के छात्रों को रोबोट प्रदर्शनी के लिए दिया गया।

सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक तापस बनर्जी द्वारा सांत्वना पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महोदय ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय चंडी चरण बनर्जी (चंडीसर) को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया तथा 28 विद्यार्थियों का निःशुल्क नामांकन किया गया।
विद्यालय के उप-प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी ने सरस्वती पूजा की विधि-विधान का विधिवत संचालन किया। वहीं बताते चलें कि कल माँ सरस्वती की भव्य पूजन और हवन के पश्चात आज विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन माता की जयकारों से किया। इस अवसर पर लगभग 600- 700 लोग उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और पूजा, विज्ञान प्रदर्शनी एवं स्टॉल का आनंद लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।










