Maharajganj : लेखपाल और पुलिस पर रिश्वत लेकर पुश्तैनी जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने कहा—‘न्याय न मिला तो मुख्यमंत्री योगी के दरबार जाऊँगा’

Maharajganj : जिले के तहसील क्षेत्र के पूरे रघुनाथ सिंह मजरे भटसरा में भूमि विवाद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। गांव के एक पीड़ित व्यक्ति ने हल्का लेखपाल शिव प्रकाश मौर्य और स्थानीय पुलिस पर रिश्वत लेकर उसकी पुश्तैनी जमीन पर दबंग भूमाफियाओं को कब्जा दिलाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित ने बताया कि गांव में कुछ दबंग लोग पहले से ही कई स्थानों पर धनबल और दबंगई के सहारे जमीनों पर कब्जा कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन चुप है। अब उन्हीं लोगों ने उसकी पुश्तैनी जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि घरौली दर्ज होने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल सका।

न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित ने उप जिला अधिकारी (एसडीएम) गौतम सिंह के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि यदि तहसील प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वह अपने पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दबंगों के खिलाफ प्रशासन की निष्क्रियता से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं और आम लोगों को अपनी ही जमीन बचाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है।

Other Latest News

Leave a Comment