Lenin OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब OTT पर आ रही ‘लेनिन’, जानें कब और कहां देखें

Lenin OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म 'लेनिन' अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। जानें रिलीज डेट, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और फिल्म से जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Lenin OTT Release: तेलुगु अभिनेता अखिल अक्किनेनी के करियर में फिल्म ‘लेनिन’ एक बड़ा मोड़ साबित हुई है। लंबे समय से एक ऐसी फिल्म की तलाश थी जो न सिर्फ दर्शकों का दिल जीते बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन करे। यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे दर्शक जो किसी वजह से थिएटर तक नहीं पहुंच सके थे, वे अब घर बैठे इस चर्चित फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

इस दिन OTT पर होगी रिलीज

फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। ‘लेनिन’ 7 अगस्त 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी रिलीज डेट साझा करते हुए इसे प्यार, संघर्ष और बदले की कहानी बताया है। खास बात यह है कि थिएटर रिलीज के लगभग एक महीने के भीतर ही फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंच रही है, जो इसकी लोकप्रियता को देखते हुए एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

अखिल और भाग्यश्री की जोड़ी ने जीता दिल

फिल्म में अखिल अक्किनेनी एक ऐसे ग्रामीण युवक के किरदार में दिखाई देते हैं, जिसकी कहानी संघर्ष, भावनाओं और न्याय की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है । उनके साथ अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। निर्देशक मुरली किशोर अब्बुरु ने कहानी को एक्शन और इमोशनल ड्रामा के संतुलन के साथ पेश किया है। वहीं शिवाजी, प्रमोद पंजू, ईश्वरी राव, सुनील, रामकी और ब्रह्माजी जैसे कलाकारों ने भी अपने अभिनय से फिल्म को मजबूती दी है।

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बढ़कर रहा प्रदर्शन

10 जुलाई 2026 को रिलीज हुई ‘लेनिन’ का मुकाबला अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ से था। बड़े क्लैश के बावजूद फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और करीब 22 दिनों में दुनिया भर से लगभग 66 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफलता दर्ज की है। यह कलेक्शन अखिल अक्किनेनी के करियर की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलताओं में शामिल हो चुका है।

अब OTT पर भी नजरें टिकीं

सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं, बल्कि फिल्म ने डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से भी अच्छा कारोबार किया है। यही वजह है कि निर्माता अब इसकी ओटीटी रिलीज से भी बेहतर व्यूअरशिप की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म को थिएटर में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि ZEE5 पर भी इसे अच्छी संख्या में दर्शक मिल सकते हैं।

अगर आप एक्शन, इमोशन और मनोरंजन से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ‘लेनिन’ आपके वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।

Other Latest News

Leave a Comment