Pilibhit : जिले की घुँघचिहाई पुलिस ने साइबर ठगों के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी कॉल सेंटर और अवैध ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए देश-विदेश के लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे।
पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों के ठिकानों से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं

- 13 मोबाइल फोन
- 13 लैपटॉप
- 02 डेस्कटॉप कम्प्यूटर
- एलईडी मॉनिटर, की-बोर्ड
- 01 प्रिन्टर-सह-जीरोक्स मशीन
- 02 भारतीय सिम कार्ड
- 01 यूएई देश की सिम कार्ड
- 03 आधार कार्ड
एसपी पीलीभीत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना घुँघचिहाई पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त अलग-अलग राज्यों व पड़ोसी देश नेपाल से हैं
- मध्य प्रदेश
- गुजरात
- उत्तराखंड
- उत्तर प्रदेश
- नेपाल के दो नागरिक
पुलिस के अनुसार यह गिरोह फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लोगों को लोन, इन्वेस्टमेंट, ऑनलाइन गेमिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था। साथ ही अवैध गेमिंग ऐप के माध्यम से जुआ भी चलवाकर कमीशन के रूप में मोटी रकम वसूलता था। ठगी की रकम को विदेशी खातों व क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ट्रांसफर किया जाता था, जिसमें यूएई की सिम का भी इस्तेमाल हो रहा था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। साथ ही बरामद उपकरणों की तकनीकी जांच व बैंक खातों की डिटेल्स निकालने की कार्रवाई जारी है।
एसपी पीलीभीत ने बताया कि साइबर क्राइम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में यह बड़ी सफलता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों को भी जल्द पक खोजा जाएगा।
पुलिस आमजन से अपील कर रही है कि किसी भी अज्ञात नंबर से आए कॉल या ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या साइबर सेल को दें।










