Raebareli News : फर्जी आईडी से आधार कार्ड बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, डीह पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

Raebareli : डीह पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और एनीडेस्क ऐप के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में बैंक में आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी की संलिप्तता भी उजागर हुई है।

एसपी रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में साइबर एवं दस्तावेज़ी अपराधों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर उस गैंग को पकड़ा जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से फर्जी आईडी तैयार करके लोगों को आधार कार्ड दिला रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज यादव निवासी बबुआ पुर राकाबारा डीह सराय लखंसी मऊ बैंक में आधार कार्ड बनाने वाला कर्मचारी अरविंद कुमार, निवासी कोल्हू मजरे मऊ, थाना डीह, शत्रुघ्न निवासी गोपालपुर, थाना डीह।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज यादव बैंक कर्मचारी रहते हुए पहचान पत्रों की जांच प्रक्रिया को दरकिनार कर फर्जी कागज़ों के आधार पर आधार कार्ड तैयार करता था। शेष आरोपी तकनीकी साधनों का उपयोग कर नकली दस्तावेज़ बनाते थे। छापेमारी में पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रिंटर, आधार किट से जुड़े सामान, मोबाइल, लैपटॉप, विभिन्न पहचान पत्रों की प्रतियां और 7,037 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने कुल 237 अवैध प्रिंटर स्लिप्स भी जब्त की हैं, जिनका उपयोग फर्जी आधार/आईडी प्रिंटिंग के लिए किया जाता था। इस मामले में थाना डीह में 111/319/318/2025,साथ ही आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केश दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Other Latest News

Leave a Comment