Raebareli News : प्रेमी की बेवफाई पर प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

Instagram का प्यार चढ़ा परवान, दिल्ली की प्रेमिका को रायबरेली के प्रेमी ने दिया धोखा

Raebareli : रायबरेली (Raebareli) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इंस्टाग्राम (Instagram) पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई, प्रेमी से मिलने करीब 600 किमी दूर रायबरेली (Raebareli) पहुचीं प्रेमिका ने प्रेमी की बेवफाई पर जहरीला पदार्थ खा लिया है, और आत्महत्या की कोशिश की। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताते चले कि यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के कहारों के अड्डे का है। यहां रहने वाले करन वर्मा ने दिल्ली के पश्चिम विहार (रघुवीर नगर) इलाके की 24 वर्षीय मुस्लिम युवती मैनाज से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। करन ने युवती से शादी का वादा किया, जिसके बाद युवती उसके प्रेम जाल में फंस गई। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह करन के घर पहुंची और शादी की बात की। लेकिन करन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इनकार सुनकर युवती आहत हो गई और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन शनिवार सुबह तक रायबरेली पहुंचने वाले हैं। युवती की देखरेख के लिए अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह और सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना सोशल मीडिया पर बढ़ते प्रेम प्रसंगों और धोखे की बढ़ती घटनाओं को उजागर करती है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें करन अभी तक फरार बताया जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment