रायबरेली में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा दिनांक 25 अप्रैल 2026 से समय करीब 10:00 बजे शुरू हो रही है। यह परीक्षा तीन दिनों तक 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में करीब 2064 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।

जिला प्रशासन ने नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। परीक्षा की निगरानी के लिए तीसरी आंख सीसीटीवी के साथ मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को केंद्र पर सख्त चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य पूरी तरह नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करना है।










