रायबरेली: जिले में फर्जी स्कूलों पर चला प्रशासन का चाबुक, बिना मान्यता के चल रहे प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल पर ताला!

रायबरेली: जिले में बिना मान्यता के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूलों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के सख्त रुख के बाद शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना मान्यता संचालित हो रहे प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल को पुलिस बल की मौजूदगी में बंद करा दिया।

आपको बता दे कि आज दिनांक 14 मई 2026 दिन गुरुवार को समय करीब 1:00 बजे सदर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक राही के अंतर्गत सुलखियापुर में बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट स्कूल काफी लंबे समय से बिना किसी वैध मान्यता के संचालित हो रहा था। नियम-कानून को ताक पर रखकर स्कूल संचालक बच्चों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ कर रहे थे। शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल पर ताला लगवा दिया।

कार्रवाई के दौरान शिक्षा विभाग और पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि जिले में बिना मान्यता चल रहे किसी भी स्कूल को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही अन्य अवैध स्कूलों पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के इस सख्त कदम से अवैध तरीके से स्कूल चला रहे संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का दाखिला केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Other Latest News

Leave a Comment