Raebareli Encounter: ज्वेलर्स चोरी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, 12.80 किलो चांदी बरामद

Raebareli Encounter: रायबरेली में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ज्वेलर्स चोरी गैंग का भंडाफोड़ किया। पांच आरोपी गिरफ्तार, दो घायल, 12.80 किलो चांदी, तमंचे और कार बरामद।

Raebareli Encounter: रायबरेली जिले में लगातार हो रही ज्वेलर्स की दुकानों में चोरी की वारदातों का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। शुक्रवार तड़के मिलएरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ज्वेलर्स चोरी गिरोह के पांच शातिर अभियुक्त का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

मौके से 12.80 किलोग्राम चांदी के आभूषण, दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में मिलएरिया थाना पुलिस ने लोनियन का पुरवा स्थित शारदा नहर पुल के पास कुछ बदमाश चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं और अगली वारदात की साजिश रच रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिवकुमार और बबलू के पैरों में गोली लगी। वहीं राकेश उर्फ छोटे, लवकुश और सागर वर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि मुठभेड़ में पुलिस का कोई जवान घायल नहीं हुआ।

पूछताछ और बरामदगी में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार गिरोह ने मिलएरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहा स्थित ज्वेलर्स की दुकानों और अमेठी के मोहनगंज क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12.80 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें 4.460 किलोग्राम आभूषण अमेठी की चोरी से संबंधित हैं।

इसके अलावा दो अवैध 315 बोर तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है। पुलिस अब गिरोह के फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। एडिशनल एसपी आलोक कुमार सिंह (Alok Kumar Singh) का मानना है कि पूछताछ में जिले और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

Other Latest News

Leave a Comment