Raebareli : विधायक सदर ने 02 दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का किया शुभारम्भ

Raebareli : विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल, ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

Raebareli : युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग रायबरेली के तत्वाधान में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत 2 दिवसीय विधानसभा स्तरीय ‘‘विधायक खेल स्पर्धा’’ का आयोजन मोती लाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बालक व बालिका वर्ग में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह, खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन व गुब्बारे उड़ाकर कर किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो खो, कुश्ती की प्रतियोगिता कराई गई।

100 मी0 सब जूनियर वर्ग में सागर, 800 मी0 में प्रिंशु विजेता रहे। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में अमावां विजेता व राही की टीम उपविजेता रही। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में अमावां विजेता व राही की टीम उपविजेता रही। जूनियर खो-खो बालक वर्ग में नगर की टीम विजेता रही। 1500 मी0 दौड़ में चंदन पटेल प्रथम, अशरफ अली द्वितीय, दिवस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेक में सीनियर वर्ग में अमित प्रथम, सरताज खान द्वितीय, अंश शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
         
कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार, क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पटेल, ओलंपिक एसोसियेशन सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वाति सिंह, अंजू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment