Raebareli : बछरावां – महाराजगंज मार्ग पर बीती देर रात निमंत्रण से वापस अपने घर जा रहे रहे युवकों की चार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गई ।इस हादसे में आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आ गई। प्राथमिक इलाज के लिए बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दो की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल लेकर दिया गया है।
बछरावां -महाराजगंज मार्ग पर चार बाइकों पर सवार होकर आठ लोग महाराजगंज में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरुवार की सुबह वापस लखनऊ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह जलालपुर गांव के पास स्थित नहरिया पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार होने के कारण उनकी बाइकें मार्ग पर बने ब्रेकर पर चढ़ने के बाद उछलकर अनियंत्रित हो गई, और आपस में टकरा गई।

इस हादसे में सभी सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटे आ गई। चार घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल निखिल 18 पुत्र आकाश एवं मयंक 20 पुत्र अवधेश कुमार निवासीगण जानकीपुरम लखनऊ को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।










