Raebareli News : डॉ. अंशुभी यादव ने कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों व बुजुर्गों के बीच किया कम्बल का वितरण

Raebareli News : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर सोमवार को जरूरतमंदों व बुजुर्गों को कम्बल वितरित करके डॉ. अंशुभी यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के सरस्वती नगर स्थित कुष्ठ आश्रम में पहुँचकर उन्होंने अपने परिजनों के साथ में पूर्व रक्षा मंत्री और अपने नाना स्व. विश्वनाथ और बाबा स्व. भारतलाल की याद में कंबल वितरित किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मुलायम सिंह यादव के साथ ही अन्य लोगों को नमन किया।

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुभी यादव ने कहा कि उनके संघर्षपूर्ण जीवन, किसानों-मजदूरों के हित में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों, सरल कार्यशैली और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर वर्गों, युवाओं, शिक्षकों और आम जनता की आवाज उठाने में समर्पित रहा। उनके आमजन पर इतने उपकार हैं उसको भुलाया नहीं जा सकता है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व सपा प्रत्याशी सदर आरपी यादव, सुरेश यादव, अरशद खान, शुभम लोहिया, अमन, सन्दीप आदि लोग मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment