Raebareli : कुचरिया में पुलिस पर हमला करने वाले चर्चित बच्चा सिंह समेत 2 अभियुक्त को पुलिस ने थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार

Raebareli : भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षों के विवाद के दौरान,ईंटें पत्थर चलने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर पीआरवी गाड़ी में तैनात कांस्टेबल के ऊपर भी आरोपियों द्वारा पत्थर चलाए गए। इसके बाद एक पुलिस कर्मचारियों की आंख में पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए रायबरेली के एम्स में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका अभी इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दे कि आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को समय करीब 5:00 बजे भदोखर थानाक्षेत्र के कुचरिया गांव में यहां पर रहने वाले बच्चा सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र बहादुर सिंह व चंद्रभान सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी कुचरिया के रहने वाले हैं इन दोनों पक्षों के बीच बिना किसी मामले को लेकर छोटी सी बात पर आपसी मतभेद हो गया और एक दूसरे पर पत्थर और ईटे लगे। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा 112 पीआरबी संख्या 5948 मे तैनात पुलिस कर्मचारियों हेड कांस्टेबल अब्दुल्ला, कांस्टेबल कीर्ति कुमार व होमगार्ड चलाक अशर्फीलाल द्वारा दोनों पक्षों को समझने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के सामने आपस में विवाद हुआ हाथापाई शुरू कर दी।

जिसके बाद पत्थरबाजी भी की जिस दौरान पीआरबी में तैनात कांस्टेबल कीर्ति कुमार के आंख में पत्थर लगा, जिससे वह पूरी तरीके से चोटिल हो गए उनको तत्काल इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी आंख का इलाज अभी चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस पूरे मामले को लेकर थाना अध्यक्ष भदोखर ने बताया कि आरोपी बच्चा सिंह के खिलाफ पहले से भी कई थानों में विभिन्न मामलों में अभियोग पंजीकृत हैं फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया गया है और दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment