रायबरेली ( Raebareli ) शहर के सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ( Aditi Singh ) ने आज दोपहर करीब ढाई बजे सरस चौराहे स्थित सारस होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने शासन स्तर से स्वीकृत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी।
विधायक अदिति सिंह ( Aditi Singh ) ने बताया कि रायबरेली नगर पालिका क्षेत्र में जनता की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं, विशेषकर जलभराव, सीवरेज, सड़कें, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं के समाधान के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप शासन से करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।

प्रमुख स्वीकृत विकास कार्य एवं धनराशि इस प्रकार हैं:
सीवरेज एवं जल निकासी योजना
- ₹225.91 लाख स्वीकृत
- शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना
- 10 अलग-अलग कार्यों के लिए ₹2.00 करोड़ (₹200 लाख) स्वीकृत।
पीडब्ल्यूडी विभाग – राज्य सड़क निधि योजना
- ₹66.018 लाख स्वीकृत
- क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत एवं नए निर्माण कार्य।
डूडा (DUDA) विभाग
- ₹751.53 लाख स्वीकृत
- नगर क्षेत्र में गरीब बस्तियों एवं पिछड़े क्षेत्रों का समग्र विकास।
डोरित आर्थिक विकास योजना
- ₹465 लाख स्वीकृत
- नगर की आबादी की विभिन्न आवश्यकताओं (पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि) को पूरा करने के लिए।
कुल मिलाकर सदर विधायक के प्रयासों से नगर पालिका क्षेत्र के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।
प्रेस वार्ता में विधायक अदिति सिंह ( Aditi Singh ) ने कहा, “हमारी प्राथमिकता जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और नगरीय क्षेत्र में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। जलभराव, खराब सड़कें, अंधेरे में डूबी गलियां और सीवर की समस्या से जनता वर्षों से परेशान थी। इन सभी मुद्दों को लेकर मैं लगातार अधिकारियों और शासन से समन्वय कर रही हूं। आने वाले दिनों में ये कार्य तेजी से शुरू होंगे और रायबरेली शहर को एक नया स्वरूप मिलेगा।”
उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की कि विकास कार्यों में सहयोग करें और किसी भी समस्या की जानकारी सीधे उनके पास पहुंचाएं।










