यूपी के रायबरेली (Raebareli) जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां 17 वर्षीय युवती को पड़ोस के युवक ने पहले प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। केवल इतना ही नहीं, पीड़िता ने उसपर आरोप लगाया है कि युवक ने उनके क्वालिटी टाइम का अश्लील वीडियो भी बनाया। फिर धमकी देते हुए लगातार उससे शारीरिक शोषण करता रहा। वहीं, युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अब युवक व उसका परिवार युवती को धमकी दे रहा है।
दरअसल, मामला डीह थाना क्षेत्र के असथोरायपुर ग्राम का है, जहां यह बात सामने आई है। जब पीड़िता न्याय पाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। फिलहाल, पिता ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही है।

पुलिस में भी की थी शिकायत
पीड़िता का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, जिसपर पुलिस द्वारा बिना उसकी सहमति के दोनों पक्षो से सुलहनामा भी करा लिया था। पीड़ित युवती ने बताया कि करीब 1 साल पहले उसके पड़ोस में रहने वाले लडके ने शादी का झांसा दिया, उससे बात करने लगा। इसके बाद धीरे-धीरे उन दोनों की फोन पर बात होने से दोस्ती हो गई। फिर आरोपित ने पीड़िता से मिलकर उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अरोपित का शरीरिक शोषण करता रहा। करीब ढाई माह पहले जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो वह मना करने लगा।
आगे क्या होगी कार्रवाई?
इसके बाद उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने डीह थाने जाकर मामले की शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर दोनों पक्षो से सुलहनामा करा लिया, अब आरोपी और उसका परिवार उसे धमका रहा है। इसलिए आज मामला यहां तक पहुंच गया। अब देखना यह होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है।










