Sansad Khel Mahotsav 2025 : सांसद ने विभिन्न खेलों के विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर किया सम्मानित, खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का सशक्त आधार हैं : संजय सेठ

Sansad Khel Mahotsav 2025 : युवाओं से आह्वान किया कि खेल को जीवनशैली के रूप में अपनाएं और अनुशासन को अपनी शक्ति बनाएं : राज्यसभा सांसद

Sansad Khel Mahotsav 2025 : मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती/जन्म शताब्दी व फिट युवा-विकसित भारत की थीम पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 (Sansad Khel Mahotsav 2025) के समापन समारोह का आयोजन किया गया।
         
कार्यक्रम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया एवं उनके जीवन, राष्ट्रवाद, सुशासन, लोकतांत्रिक, मूल्यों के बारे में अवगत कराया गया।
         
इस अवसर पर जनपद स्तर पर ‘‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समापन समारोह के अवसर पर 22 दिसम्बर 2025 को जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों की निबंध, भाषण, एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों में प्रथम स्थान दीपाली मिश्रा राजकीय इण्टर कालेज हलोर रायबरेली, द्वितीय स्थान विनय कुमार त्रिवेदी जनता विद्यालय इण्टर कालेज पूरे पाण्डेय रायबरेली एवं तृतीय स्थान आदित्य शिवमंगल मौर्य बालिका इंटर कॉलेज ऊंचाहार रायबरेली ने प्राप्त किया।

इसी क्रम में काव्य पाठ में प्रथम स्थान अंशिका सिंह राजकीय इंटर कॉलेज हलोर रायबरेली, द्वितीय स्थान साक्षी पटेल इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय रायबरेली एवं तृतीय स्थान यशी गुप्ता जनता विद्यालय इंटर कॉलेज पूरे पाण्डेय रायबरेली ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरव मिश्रा डॉ० अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊँचाहार रायबरेली, द्वितीय स्थान साक्षी पटेल इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय रायबरेली एवं तृतीय स्थान हिमांशी श्रीवास्तव इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय रायबरेली को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया।
         
सांसद खेल महोत्सव-2025 (Sansad Khel Mahotsav 2025) के समापन के अवसर पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में देश के विभिन्न जनपदों से वर्चुअली जुड़कर प्रतिभाग किया गया, इसी क्रम में जनपद से भी वर्चुअली जुड़कर प्रतिभाग किया गया, एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न जनपदों से जुड़े युवा खिलाड़ियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री जी ने युवा खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुवे उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
         
इस अवसर पर सांसद (राज्यसभा) ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का सशक्त आधार हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेल को जीवनशैली के रूप में अपनाएं और अनुशासन को अपनी शक्ति बनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन पहलों से देश में खेलों के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन आया है। महानगरों के साथ-साथ ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भी खेल संस्कृति विकसित हो रही है। पैरा ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन सरकार की दूरदर्शी खेल नीतियों, विज्ञान आधारित प्रशिक्षण और युवाओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और संस्कार तीनों के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें अनुशासित और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। सांसद ने विभिन्न खेलों के विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
         
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार, जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला क्रीडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरूषोत्तम सहित सम्बन्धित अधिकारीगण, शिक्षकगण, युवा खिलाड़ी व विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।

Other Latest News

Leave a Comment