मधुमक्खियों के हमले में दो महिलाओं की हालत हुई गंभीर, कराया गया भर्ती

बहराइच : खेत जा रही दो महिलाओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे दोनों की हालत गंभीर हो गई। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर देख दोनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र के पुरखियापुर ग्राम की रहने वाली 35 वर्षीय शांति देवी पत्नी पवन कुमार व 50 वर्षीय मंझीला पत्नी दरबारी लाल घर के पास स्थित खेत जा रही थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड निकल आया। जिसे देख दोनों भागने लगी। इसी दौरान मधुमक्खियों ने दोनों को काटना शुरू कर दिया। जिससे दोनों की हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा दोनों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शहीर खान ने बताया कि शांति देवी और मंझीला को लाया गया था। जिसमें शांति के शरीर के कई हिस्सों में मधुमक्खियों ने काटा था। हालत ज्यादा गंभीर है। जिन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही मंझीला के शरीर के ऊपरी हिस्सों में मधुमक्खियों के काटा था। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वही परिजन राजेश ने बताया कि सुबह 10 बजे दोनों खेत जा रही थी इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे दोनों की हालत गभीर हो गई।

Other Latest News

Leave a Comment