हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक

जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी व महिला आरक्षी व स्कूली छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

यूपी के हरदोई जनपद में आज हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद की एंटीरोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा-सशक्तिकरण, कानूनी प्रावधानो, हेल्पलाइन नम्बरों, डिजिटल अरेस्ट व शासन की योजनाओ के बारे में तेजी से जागरूक किया जा रहा रहा है। इसी क्रम में आज मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद हरदोई के समस्त थानों की एंटीरोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं व पिंक बूथ के संबंध में जानकारी दी गई तथा छात्रावव महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।

जिसके तहत जनपद हरदोई के सभी थाना क्षेत्रों में छात्राओं व महिलाओ को पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया तथा महिला बीट आरक्षियों एवं अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में महिलाओं को व स्कूली छात्राओं को जागरूक किया गया। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आयोजित हुए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी क्षेत्राधिकारी बघौली ने।

Other Latest News

Leave a Comment