Raebareli : जिला प्रशासन के एंटी भू माफिया गठन की निष्क्रियता के चलते भूमाफियाओं का बोलबाला देखने को मिल रहा है। यहां लगातार सरकारी जमीनों और सार्वजनिक रास्ते तथा तालाब की जमीनों पर अवैध रूप से धड़ल्ले से कब्जे किए जा रहे हैं। जिसको लेकर मिली शिकायत पर कई बीघे जमीन पर किए गए कब्जे को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से खाली कराया है, और सख्त चेतावनी भूमाफियाओं को दी गई है।
बताते चलें कि सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल शर्मा के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले देवानंदपुर गांव में तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर। नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त ने जेसीबी से अवैध कब्जे को ध्वस्त कराया है। यहां भूमाफियाओं द्वारा तालाब की जमीन को प्लॉटिंग कर बेचने की तैयारी की जा रही थी।

इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता हरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदार की जमीन को जाने वाले रास्ते पर धर्मेंद्र नाम के आदि लोगो द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों से की थी।
शिकायतकर्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री,जिलाधिकारी रायबरेली और एसडीएम रायबरेली सदर को लिखित शिकायत प्रेषित की थी। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
टीम ने चिन्हित की गई भूमि की पैमाइश कर अवैध निर्माण को हटाना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक और संबंधित लेखपाल मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।










