करंट लगने से हाथी की मौत

अनूपपुर : जिले की ग्राम पंचायत कांसा के वार्ड नंबर 13 निवासी लालजी कोल पिता हरदीन कोल की बाड़ी में गुरुवार की सुबह 4 बजे के लगभग केला खाने आए दो हाथियों में से एक की मौत हो गई।बताया जाता है कि एक छोटा नर हाथी झोपड़ी नुमा घर के सामने उजाले के लिए लगाए गए बल्ब के तार में करंट लगने से हाथी की मौत हुई।

Feb 01, 2024 - 06:34
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240201-WA0021.jpg

अनूपपुर : जिले की ग्राम पंचायत कांसा के वार्ड नंबर 13 निवासी लालजी कोल पिता हरदीन कोल की बाड़ी में गुरुवार की सुबह 4 बजे के लगभग केला खाने आए दो हाथियों में से एक की मौत हो गई।
बताया जाता है कि एक छोटा नर हाथी झोपड़ी नुमा घर के सामने उजाले के लिए लगाए गए बल्ब के तार में करंट लगने से हाथी की मौत हुई। किसान लालजी कोल 4 बजे सुबह दो हाथियों को घर के पास आते देखकर अपनी पत्नी गीता कोल के साथ पड़ोस के एक घर में चला गया औऱ सुबह 6 बजे घर आया तो देखा कि एक नर हाथी उसके बाडी में मृत पड़ा है, जिसकी सूचना उसने ग्राम पंचायत कांसा के सरपंच को दी। सूचना मिलने पर वनविभाग के अधिकारी- कर्मचारी मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्यवाही में लगे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User