मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में लाभ के नए-नए अवसर लेकर आने वाला है। आपको आर्थिक मामलों में आज सावधान रहने की आवश्यकता है और आप अपने व्यवसाय के कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है।
उपाय : आज आप सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके काम की गति आज धीमी रहेगी, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे और परिवार में चल रही अनबन को सुलझाने में आप बहुत ही सावधानी बरतें, नहीं तो आपके परिवार के किसी सदस्य से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपकी आय बढ़ेगी, लेकिन वह अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।
उपाय : आज आप सूर्य चालीसा का पाठ करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : गुलाबी
मिथुन राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपका मन सकारात्मकता की ओर खींचा रहेगा। जो विद्यार्थी या नौकरी वाले जातक विदेशों में जाकर कार्य करना चाहते हैं, या शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। आज उनके लिए अच्छा अवसर है। व्यापार के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए, आज मन के मुताबिक लाभ की प्राप्ति होगी। जिससे उनका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा और आर्थिक लाभ के कारण घर की आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत रहेगी।
उपाय : आज आप पीला वस्त्र का उपयोग करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : पीला
कर्क राशि
आज के दिन आपके अंदर समन्वय की भावना बनी रहेगी, लेकिन आप अपने अंदर अहंकार को ना आने दें, नहीं तो बड़े सदस्य आपकी इस आदत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में आप कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को भी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपके कार्यों में सक्रियता आएगी और आप अपने व्यापार के लिए कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिनमें आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं करना है। औद्योगिक क्षेत्रों में आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय : आज आप पूजा स्थल में शंख रख कर उसकी पूजा करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नारंगी
सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी। आज आपको आपके ननिहाल पक्ष के किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए प्लान बना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दे रखा है तो, आज आपको वह धन वापस मिलने की उम्मीद जग रही है। आज संतान की ओर से आपका मन थोड़ा सा परेशान रहेगा।
उपाय : आज आप दूध से बना वास्तु या दूध का दान करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नीति नियमों पर आप पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है आज आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।
उपाय : आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
तुला राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने परिवार के साथ और अपने बच्चों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जिसमें आपके बच्चे बहुत ही खुश होंगे। कुछ समय पहले यदि आपकी कोई सबसे प्रिय वस्तु खो गई थी तो, वह आज आपको अचानक से प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर आप बहुत ही खुश होंगे। विद्यार्थी वर्ग के जातकों के लिए आज शिक्षा के अच्छे अवसर प्राप्त होगे, जिससे आपको आगे बढ़ने में बहुत ही सहायता मिलेगी। यदि आज आप से कोई व्यक्ति धन उधार मांगता है तो, किसी को भी उधार पैसा देने से बचें अन्यथा, आपको नुकसान हो सकता है और आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है।
उपाय : आज आप अपने माथे पर केशर का तिलक लगाएं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : नारंगी
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप सबके साथ मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप निजी जीवन में उत्साहित होकर किसी बात के लिए हां ना करें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको संतान के करियर को लेकर कोई फैसला लेना पड़ सकता है और परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, इसलिए आप उन पर आज कोई फैसला ना डाले। उनके मन की बात जानने की कोशिश करें, तभी आगे बढ़े। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा मिलेगा।
उपाय : आज आप चंद्रमा के चांदनी रोशनी में 15 से 20 मिनट बैठे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हरा
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं में खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और आपको किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवन स्तर में सुधार आएगा और आपको अपने कामों के लिए एक बजट बनाकर चलना होगा, नहीं तो आप अपने संचय धन में भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे, लेकिन आपके धन में आज वृद्धि होगी।
उपाय : आज आप कुश आसन दान करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक विषयों में सक्रियता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको औद्योगिक मामलों में तेजी दिखानी होगी और सभी के साथ सहयोग व सम्मान बनाए रखें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।
उपाय : आज आप शनि देव को सरसो तेल से अभिषेक करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यवसाय की योजनाएं आज पहले से बेहतर रहेंगी और भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काफी काम पूरे होंगे। आपको कुछ लाभकारी योजनाओं में आगे बढ़ाना अच्छा रहेगा और आपके आकर्षण को देखकर आपके कुछ अच्छे मित्र भी बन सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय : आज आप चावल मंदिर में दान करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करियर में सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने किसी जूनियर से भला बुरा ना बोले, नहीं तो उनका मन परेशान होगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। कला और कौशल में भी सुधार आएगा।
उपाय : आज आप घर में लाल रंग का पोधा लगाएं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला
ज्योतिष विशेषज्ञ संजय शास्त्री
मो o 7004073534
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें