News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 04 मई 2024 : पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, आज ग्रहों से बनने वाले सुनफा योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आप किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कामों की तारीफ करते नजर आएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
उपाय : आज आप हनुमान जी को गुड़ चने का प्रशाद चढ़ाएं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : लाल

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। आप अपने काम को करने में आलस्य दिखाएंगे, जिस कारण वह अटक सकते हैं। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकर्मी से काम में मदद लेनी पड़ सकती है। आप कुछ स्थान पर अपनी मनमर्जी चलाएंगे जिस वजह से माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा।
उपाय : आज आप नीला फूल अपनी जेब में रखें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : चंदन

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर किसी नए मकान, वाहन आदि को लेकर आ सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप यदि अपने किसी मित्र से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको उनकी चिंता थोड़ा कम होगी। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने धन संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।
उपाय : आज आप गुड़ गेहूं दाल मंदिर में दान करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : लाल

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।
उपाय : आज आप बाहर जाते समय केसर या हल्दी का तिलक लगाएं l
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : नारंगी

सिंह राशि
आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप यदि पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। धन संबंधी निवेश से बचें, हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
उपाय : आज आप सोना का पीला धागा धारण करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

कन्या राशि
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। सरकारी योजनाओ में धन लगाने से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी काम के पूरा न होने से लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरी हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।
उपाय : आज आप कार्य में जाते समय हरी इलायची का सेवन करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : पीला

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको अपने काम को लेकर आगे बढ़ना होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपनी कुछ गुप्त बातें किसी के सामने उजागर नहीं करनी है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे।
उपाय : आज आप लाल या भूरा वस्त्र धारण करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको जीवनसाथी के करियर में तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय : आज आप खीर का भोग लगाएं ।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा पीला

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण काम को आगे के लिए टाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। यदि आपने अपने किसी मित्र से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
उपाय : आज आप घर में पीले फूल का पौधा लगा कर देख भाल करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। यदि आप नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप दान पुण्य के कार्यों में भी कोई ध्यान लगाएंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। घर से दूर रह रहे परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकते हैं।
उपाय : आज आप जरूरमंद वृद्ध असहाय की मदत करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गेरुआ

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी होगी, तभी आपका काम पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। परिवार में चल रही कलह फिर से सिर उठाएगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, इसलिए आप साथी से कोई भी ऐसी बात ना करें, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो।
उपाय : किसी मंदिर में गेहूं का दान करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या :
भाग्यशाली रंग : लाल

मीन राशि
आज आप सोच – समझकर कोई फैसला लें, आपकी ग़लतफ़हमी बढ़ सकती है। किसी पुराने रुके हुए काम की वजह से आपका खर्च बढ़ेगा पर इस काम के पूरा होने का फायदा आपको आने वाले महीने के अंत तक जरूर मिलेगा। व्यवसाय मई आपके सहकर्मी आज आपको आगे बढ़ने से रोकेंगे। इसलिए पूरी समझदारी से कार्य करें और अपना कार्य कर्मठता से करें, विरोधी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।
उपाय : आज आप स्फटिक की माला धारण करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद

Related posts

Rashifal 16 February 2024 : आज भरणी नक्षत्र उपरांत कृतिका नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग का संयोग, इन 5 राशियों का दिन खुशियों से भरा होगा

Manisha Kumari

Rashifal 22 जुलाई 2024 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

News Desk

Rashifal 17 जनवरी 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

News Desk

Leave a Comment