News Nation Bharat
झारखंडराज्य

जारंगडीह दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित 67 व श्री रामचरितमानस नवाहयन महायज्ञ के पांचवें दिन राम कथा सुनाने अयोध्या से पहुचे धर्म गुरु

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जारंगडीह स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित 67 वां श्री श्री रामचरित मानस नवाहयन महायज्ञ के पांचवें दिन अयोध्या से यहां पहुचे धर्म गुरु सह रामकथा वाचक आचार्य बाबा बाल हर्षिका किशोरी जी महाराज ने बीते रात्री जारंगडीह वासियों को रामकथा सुनाकर धर्मविभोर कर दिया और श्रृद्धालुओ ने भी देर रात तक रामकथा सुनने में मग्न दिखे। कथा आरंभ होने से पुर्व वेद मंत्रोच्चारण के की ध्वनि से पुरा वातावरण धर्ममय हो गया। इस मौके पर यज्ञ कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय धर्म प्रेमियो ने बाबा का माला पहनाकर आशिर्वाद लिए। इस यह मे बीते रात्रि गिरिडीह लोक सभा के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह भी अपने समर्थकों के साथ पहुची माथा टेका और बाबा से जीत का आशिर्वाद लिया। आयोजित यज्ञ की शुरुआत 29 अप्रैल कलश यात्रा के साथ हुई और निरंतर जारी है। हर रात्री विभिन्न जगहों से पधारे धर्म गुरु रामकथा सुना लोगो के ज्ञान वर्धन कर रहे हैं इसी कड़ी में यज्ञ के पांचवें दिन अयोध्या से पधारे बाबा आचार्य बाल हर्षिका जी महाराज ने लोगो को श्री राम की कथा सुनाई और लोगों को श्री राम जी के बताये पद चिन्हों पर चलने की बाते कही। जबकि यज्ञ की पुरी विधि व्यवस्था का ध्यनसा यज्ञ कमेटी के पदाधिकारीगण और और स्थानीय युवाओं ने स्वयं संभाल रखी है। कथा सुनने और परिक्रमा करने वाले श्रृद्धालुओ की भीषण गर्मी के बाद भी तांता यज्ञ स्थल पर लगा रहता है। हालांकि यज्ञ कमेटी द्वारा यज्ञ स्थल के समीप शितल जलपान की विशेष व्यवस्था की गई है और यह व्यवस्था कलश यात्रा के साथ ही शुरू हो गई थी।

इस यज्ञ में स्थानीय धर्म गुरु सह पुरोहित कपिल देव पांडेय के अलावे श्री मधुरेश जी महाराज के द्वारा श्री रामचरित्र मानस का पाठ भी प्रारंभ हुआ। इस पुरे धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने का दायित्व यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन ,खान प्रबंधक बाल गोविंद नायक सचिव बसंत ओझा कोषाध्यक्ष योगेंद्र सोनार, नेमचंद मंडल नंदकिशोर पंडित ,रामदास केवट, लखन चौहान, मदनलाल वैद्य, धीरज बरनवाल कलीहाडी लटन हाडी अशोक घांसी आदि ने संभाल रखी है।मिली जानकारी के अनुसार यहां हर दिन भोग का भी आयोजन जारी जिसे ग्रहण करने वालो की भी भारी भीड़ उमड़ती है।

Related posts

क्या बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पाला फिर से बदलेंगे नीतीश कुमार…?

Manisha Kumari

इंदौर पुलिस मेन पूनीशेड : TI समेत 12 पुलिसकर्मियों को कमिश्नर ने दी अनोखी सजा, तीन दिन की ट्रेनिंग के बाद होगा ये टेस्ट, जानें ऐसा क्यों?

Manisha Kumari

बीएंडके जीएम का वैकल्पिक रास्ता के लिए सकारात्मक आश्वासन के बाद 26 फरवरी का आन्दोलन स्थगित

Manisha Kumari

Leave a Comment