News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बोकारो और पिछरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

संपूर्ण ब्रह्माण समाज झारखंड की ओर से शुक्रवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बोकारो और पिछरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मनाया गया। पुजारी कैलाश पांडेय ने पूजा कराई। अध्यक्षता करते हुए संपूर्ण ब्राह्मण समाज के संरक्षक सह पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने शुरू से ही धर्म की रक्षा करते हुए दूसरे समाज के लिए भी पथ-प्रदर्शक की भूमिका निभाई है। संपूर्ण ब्राह्मण समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे समाज के गौरव हैं, इनकी तस्वीर प्रत्येक घर में रहना चाहिए। यहां समाज के अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। संचालन मुकेश मिश्रा ने किया। पिछरी के अध्यक्ष राम प्रवेश मिश्रा व उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा सक्रिय रहे। पूर्व सरपंच रतन मिश्रा, बिरंची मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, आनंद मिश्रा, नकुल मिश्रा, प्रकाश मिश्रा ऊर्फ कारू मिश्रा, कपूर मिश्रा, उदेश दुबे, पंचानन मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, मनोज मिश्रा, राकेश मिश्रा, चंद्रदेव मिश्रा, चुनू मिश्रा, पंकज मिश्रा, रवि मिश्रा, सुकर मिश्रा, अशोक तिवारी, जयचंद मिश्रा, जोगन मिश्रा, दिनेश मिश्रा, मिकू मिश्रा, सुजल मिश्रा, अश्विनी मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अंकित मिश्रा आदि थे। संपूर्ण ब्राह्मण समाज ने जिले में अन्य जगह-जगह जयंती मनाई। फुसरो नया रोड स्थित मिथिलेश शर्मा के आवासीय कार्यालय में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। पुजारी रजनीकांत पांडे ने पूरे विधि विधान से पूजा कराई। सर्वप्रथम उपस्थित लोगो ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर फूल अर्पित किया। समाजसेवी युगेश तिवारी, चुन्नू सिंह, दीपक महतो, अविनाश शर्मा ऊर्फ चीकू शर्मा, ओम प्रकाश राजा, दिलीप शर्मा, संतोष पांडेय, ललन कुमार, रोहित मिश्रा, रवि शर्मा, संतोष साव, समरेश सिंह, रणजीत सिंह, दिलीप सिंह, मनोज शर्मा, गुड्डू शर्मा आदि थे।

Related posts

कथारा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

News Desk

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के  मन की बात का 110वीं संस्करण देखा और सुना गया

Manisha Kumari

लोकसभा 36-बीजेपी के प्रत्याशी को जिताने के लिए रोजाना आ रहे केंद्र व राज्य स्तर के मंत्री

Manisha Kumari

Leave a Comment