News Nation Bharat
झारखंडराज्य

महिला सशक्तिकरण से ही होगा समाज का उत्थान

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

समाज में महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर नारी शक्ति सुरक्षा फाउंडेशन की और से फुसरो नगर के सेंट्रल कॉलोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां संस्था के चेयरमैन माया पांडेय, उपाध्यक्ष रूबी सिंह, हेड कांसेलर ममता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थी। समाज को सही दिशा दिखाने वाले उपस्थित महिलाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन माया पांडेय ने कहा कि फुसरो नगर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए संस्था की और से बेहतर कार्य किए जा रहे है। कहा कि जागरूकता से ही महिलाएं शक्तिशाली बनती है जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। वही हेड कांसेलर ममता सिंह ने कहा कि महिलाओं को आज के दौर में जागरूक होना बहुत जरूरी है। जागरूक होकर ही अपने हक अधिकार को समझ सकती है। उन्होंने कहा महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही संस्था सिलाई, कढ़ाई, घरेलू उद्योग जैसे स्वरोजगार से जोड़ती है। कार्यक्रम का आयोजन धर्मेद्र सिंह एवम राणा प्रताप सिंह ने किया। मौके पर अनीशा कुमारी, जानवी कुमारी, शीला देवी, तापसी सिंह, रिया सिंह, बरखा चौहान, ललिता देवी, रीता देवी, रिया गोड, विद्या सिंह आदि मौजूद थी।

Related posts

नर्मदा आंदोलन की प्रमुख स्तंभ मेधा पाटकर ने प्रकृति, खेती और विकास पर सरकारों की अवधारणा को साफ किया, आज हो रहे बड़े नुकसान पर चेताया

News Desk

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राजगढ़ में राजगढ़ लोकसभा प्रबंधन समिति व जिला बैठक को किया संबोधित

Manisha Kumari

बेरमो : जारंगडीह मे चोर के धोखे में फेरीवाले को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

News Desk

Leave a Comment