जारंगडीह रिवर साइड न्यू शास्त्री नगर निवासी समाजसेवी सह सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी एतवारी प्रसाद मंडल के निधन से परिवार व आसपास शोक का माहौल व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार स्व श्री मंडल उम्र लगभग 70 के आसपास काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, मगर ऐसे स्थिति में भी उन्होंने समाजसेवी से खुद को जोड़े रखा। उनके बारे में कहा जाता है कि सीसीएल मे कार्य के दौरान अक्सर वे अपने सहकर्मियों के मदद करने मे विश्वास रखने के साथ साथ समाज के दबे कुचलो मजबूरो की मदद के लिए तत्पर दिखते थे। वे लोगो को आर्थिक मदद के साथ साथ हर संभव मदद करने मे विश्वास रखते। मुलत: वे गिरिडीह के जमुआ का निवासी थे, मगर समाजसेवी के कार्यो से उन्हें इतना लगाव था कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे अपने पैतृक गांव नही लौटे और यही रह कर बाकी के जीवन यापन का फैसला लिया। उन्होंने अपने पिछे भरा पुरा परिवार छोड़ कर गये हैं। जिसमे तीन पुत्र पत्नी आदि को छोड़कर गये हैं। उनके अंतिम सफर में काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे। वही उनके पार्थिव शरीर को परिजन द्वारा उन्हें उनका पैतृक गांव ले जाया गया। जहां पुरे विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों की माने तो श्री मंडल के निधन से इस इलाके क्षेत्र से एक मददगार का खात्मा हो गया है।