News Nation Bharat
झारखंडराजनीतिराज्य

नवनिर्वाचित हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात कर बुके भेंट किया

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सोमवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो एवं पूर्व विधायक बबीता देवी ने राजधानी रांची पहुंची। गांडेय से विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित हुए आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन जी से मुलाकात कर बुके भेंट किया। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने व राजनीतिक जीवन के शानदार आगाज के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। माननीय अध्यक्ष श्री प्रसाद एवं पूर्व विधायक बबीता देवी ने उन्हें कहा की आपकी जीत झारखंड की दशा-दिशा बदलेगी। राज्यकी सवा 3 करोड़ जनता आपके राजनीतिक कौशल को देख प्रभावित है और आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की स्पष्ट झलक देख रही है। पार्टी और संगठन में भी नया उत्साह और उमंग का संचार हुआ है। नेताद्वय ने कहा कि आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी जल्द जेल से बाहर निकलेंगे, यह हम सभी का विश्वास है। छल, प्रपंच करने वालों को झारखंड की जनता पहचान चुकी है। यहां मौके पर माननीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महोदया के साथ सहयोगी असरफ अली, ज्येष्ठ पुत्र विनय कपूर, राज कपूर भी साथ थे।

Related posts

खैरा शिव मंदिर में श्री श्री 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन सम्पन्न

Manisha Kumari

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी धुर्वा रांची में नए गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का किया शिलान्यास

News Desk

महाकुंभ में चेहरे की सुंदरता मायने नहीं रखती, बल्कि हृदय की सुंदरता देख जाना चाहिए : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

News Desk

Leave a Comment