News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

हंगामों के बीच संपन्न हुआ तहसील संपन्न दिवस

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

महराजगंज रायबरेली : सम्पूर्ण समाधान दिवस में जमकर काटा गया हंगामा। आयोजित समाधान दिवस में अपने समर्थकों के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील पासी द्वारा आम जनमानस की सुनवाई ना होने का आरोप लगाया। वही कुल 29 शिकायतों में 4 शिकायती का निस्तारण हो सका। शनिवार को शांतिपूर्वक चल रहे समाधान दिवस में करीब एक बजे अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचे सुशील पासी गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा की मौजूदा सरकार में थाना दिवस तहसील दिवस एवं आईजीआरएस में शिक़ायत दर्ज कराने के बाद भी फ़रियादियो को न्याय नहीं मिल रहा। श्री पासी ने कहा की इन दिवसों से केवल भाजपा के गुंडा, माफिया एवं ऊंची पहुंच वालों को लाभ दिया जा रहा वहीं किसान, नौजवान, मजदूर, गरीब कों न्याय की चौखट तक पहुंचने भी नहीं दिया जा रहा। यह लोग छः-छः महीनों से सुनवाई की आस लिए थाना तहसील में अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर लगा रहे। जनता के साथ हो रहे ऐसे जुल्म के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चक्का जाम करने के लिए विवश होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मौके पर छेदीलाल, मो उमर, विचित्र चौधरी, सौरभ चौधरी, बृजेश पासी, अर्जुन पासी, सच्चिदानंद त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related posts

जदयू टुंडी प्रखंड बुथ स्तरिय कार्यकर्ताओं ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का संकल्प लिया …

Manisha Kumari

गिरिडीह : जमुआ में कोंग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह

News Desk

चंदन गुप्ता हत्याकांड मामले में कासगंज के 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट कल करेगी सजा का ऐलान

Manisha Kumari

Leave a Comment