News Nation Bharat
क्राइममध्य प्रदेशराज्य

इंदौर में युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या जेल रोड स्थित विजय भांग घोटा के सामने हुई है। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी, वह उनके घर के आसपास ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है।

जेल रोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज सुबह भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे। उस दौरान दो युवक बाइक पर मोनू के पास आए और किसी का नंबर मांग लिया। मोनू ने जैसे ही अपना मोबाइल निकाला तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर मोनू की छाती पर गोली मार दी और भाग निकले। बैनर लगवा रहे अन्य व्यक्ति ने उनके हाथ में रखी वस्तु फेंक दी तो बदमाशों ने उस पर भी फायर किये और भाग निकले। मौके पर करीब 3 से 4 फायर हुए हैं। बताया जा रहा है अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ ने घटना को अंजाम दिया है। मोनू को गोली लगने के बाद उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related posts

युवती का नग्न अवस्था मे लटकता मिला शव

Manisha Kumari

समाजवादी लोहियावाहिनी की कार्यकारिणी गठित

Manisha Kumari

जारंगडीह उत्तरी पंचायत भवन के मुख्य द्वार के समक्ष आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

News Desk

Leave a Comment