News Nation Bharat
झारखंडराज्य

ज्वलंत समस्याओं को लेकर आर सी एम यू की बैठक, संगठन में शामिल सदस्यों का स्वागत

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन स्वांग वाशरी शाखा की बैठक जलपान गृह में क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में श्रमिक समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, साथ ही समस्याओं की सूची सूचीबद्ध कर परियोजना स्तर पर सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा मजदूरों का विश्वास संगठन की शक्ति है जिसके परिणाम के तहत क्षेत्र में सबसे ज्यादा श्रमिक संगठन के साथ जुड़े हैं। संगठन सदैव मजदूरों के विश्वास पर खरा उतारने का कार्यकर्ता है श्रमिकों के अधिकार के रक्षा के लिए संगठन प्रयत्न और संघर्षशील है। क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस ने कहा श्रमिक देश के विकास में अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं जोखिम भरा कार्य कर अपने जवाब देही का निर्वाह करते हैं। लेकिन श्रमिक अपने मूलभूत समस्याओं से भी ग्रसित है ‌। कार्यस्थल पर श्रमिक को ना तो शुद्ध पेयजल की मुहैया हो पाती है ना हीं जलपान गृह का उचित रखरखाव हो पता है। यहां तक के परिसर में निर्मित शौचालय शोभा की वस्तु बनी हुई है। कंपनी तो किसी भी चीज का निर्माण कर लेती है लेकिन उसका रखरखाव नहीं हो पाना चिंता का विषय है। श्रमिक समस्याओं की सूची जल्दी प्रबंधन को सौंपने का निर्णय लिया गया समय सीमा के तहत समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया तो संगठन के माध्यम से जोरदार आंदोलन के लिए संगठन बाध्य होगा। बैठक में आर सी एम एस ददई गुट छोड़कर तौकीर आलम विनेश्वर बेलदार रथु राम मोहम्मद कमालुद्दीन ने आर सी एम यू की सदस्यता ग्रहण की नए सदस्यों का क्षेत्र के पदाधिकारी के द्वारा फूल माला पहनकर स्वागत किया गया ‌ साथ ही संगठन के मजबूती के लिए नई समिति का सर्व समिति से चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष कृष्ण कुमार सचिव हृदय नारायण कोषाध्यक्ष दीपक मल्लाह चुने गए। बैठक में मुख्य रूप से शब्बीर अहमद, इम्तियाज अहमद, विजय यादव, संजय कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह, सहदेव प्रसाद, सुनील राम, बैजनाथ प्रसाद, मोहम्मद सिकंदर, रेखा देवी, संमता कुमारी,निजामुद्दीन अंसारी, राजेंद्र पासवान, अजय उरांव, लोकेश्वर प्रसाद, भक्ति महतो, भीम, नरेश महतो, चिंतामणि केवट, छोटन राम, मेराज हुसैन, धर्मेंद्र राम सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

समस्याओं को लेकर सरकार के उद्यान मंत्री से मिले सैकड़ो ग्राम रोजगार सेवक

Manisha Kumari

टुपकाडीह में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी समिति का गठन

News Desk

नुनैरा ग्राम के पूर्व प्रधान खिलाफ भ्रष्टाचार की पोल खोलने पर मिली जान से मारने की धमकी, युवक ने डीएम से की शिकायत

News Desk

Leave a Comment